1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विश्व हिन्दू परिषद को उम्मीद- कोर्ट हिन्दुओं के पक्ष में करेगा फैसला, जल्द शुरू होगा राम मंदिर का काम

विश्व हिन्दू परिषद को उम्मीद- कोर्ट हिन्दुओं के पक्ष में करेगा फैसला, जल्द शुरू होगा राम मंदिर का काम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 21, 2018 11:03 pm IST,  Updated : Apr 21, 2018 11:03 pm IST

यदि ऐसा न हुआ तो कानून बनाकर मंदिर निर्माण की बाधाएं दूर की जाएंगी।

राम मंदिर के लिए जमा की...- India TV Hindi
राम मंदिर के लिए जमा की गई ईंटों को पोछता एक साधू।

मथुरा: विश्व हिन्दू परिषद के नवनिर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने यहां कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि राम मंदिर के मामले में न्यायालय का फैसला हिन्दू समाज के पक्ष में ही आएगा और फिर राम मंदिर निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। यदि ऐसा न हुआ तो कानून बनाकर मंदिर निर्माण की बाधाएं दूर की जाएंगी।

कुमार शनिवार से वृन्दावन में परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्ण कृपा धाम में प्रारंभ हो रही विहिप के विशेष संपर्क विभाग की द्विदिवसीय वार्षिक बैठक में शामिल होने के लिए आए थे। इस बैठक में विहिप के अखिल भारतीय स्तर के पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।  उन्होंने कहा, ‘‘विश्व हिन्दू परिषद अपने 1964 के एजेंडे पर आज भी कायम है। समाज मे समरसता लाना, जातीय द्वेष को दूर करना, हिन्दू परिवारों को टूटने से बचाना और वनों पहाड़ों और सुदूर क्षेत्रों में चल रहे सेवा कार्य को और बढ़ाना आदि अब भी संगठन की प्राथमिकता पर हैं।’’

राम मंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है। यदि निर्णय आशानुरूप नहीं आता है तो संसद द्वारा कानून बनाकर समस्या का समाधान निकाला जाएगा। मगर अब कम समय के अंदर ही मन्दिर का काम शुरू हो जाएगा, ज्यादा लंबा नहीं खिंचेगा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत