1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रमजान में गुलजार हैदराबाद की रातें

रमजान में गुलजार हैदराबाद की रातें

 Written By: IANS
 Published : Jul 16, 2015 10:28 am IST,  Updated : Jul 16, 2015 10:29 am IST

हैदराबाद: हैदराबाद में इन दिनों रमजान के चलते रातें गुलजार हैं। आधी रात बीतने के बावजूद सड़कों पर चहल-पहल दिख रही है। सड़क के दोनों ओर खड़ी कारों में सवार लोग लजीज हलीम (पकवान)

यह हैदराबाद का पुराना शहर नहीं है, इसलिए ऐतिहासिक चारमीनार के आसपास के चर्चित बाजारों की स्थिति की कल्पना अच्छी तरह की जा सकती है। ईद-उल-फितर सिर पर है। ऐसे में समृद्ध मुस्लिम विरासत वाले इस ऐतिहासिक शहर में रमजान की खरीदारी चरम पर पहुंच गई है। यह शहर पिछले 10 दिनों में बमुश्किल सोया है। नमाजी रात करीब 8.30 बजे नमाज-ए-तारावीह के लिए मस्जिदों में जुटते हैं और करीब 3.30 बजे विशेष नमाज तहज्जुद के साथ रात को अलविदा कहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत