1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रमजान में गुलजार हैदराबाद की रातें

रमजान में गुलजार हैदराबाद की रातें

 Written By: IANS
 Published : Jul 16, 2015 10:28 am IST,  Updated : Jul 16, 2015 10:29 am IST

हैदराबाद: हैदराबाद में इन दिनों रमजान के चलते रातें गुलजार हैं। आधी रात बीतने के बावजूद सड़कों पर चहल-पहल दिख रही है। सड़क के दोनों ओर खड़ी कारों में सवार लोग लजीज हलीम (पकवान)

अधिकांश परिवारों के लिए ईद खरीदारी का मौका भी है। वे नए कपड़े, जूते-चप्पल, चूड़ियां, मेहंदी, इत्र, बर्तन, घरेलू सामान, सेंवई और सूखे मेवे खरीदते हैं। दिन में रोजा रखने के चलते थक जाने की वजह से अधिकांश खरीदारी रात आठ बजे के बाद की जा रही है और यह सहर तक जारी रहती है। हैदराबाद ईद की खरीदारी करने वालों की सबसे पसंदीदा जगह है। यहां तेलंगाना के साथ ही पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक से भी लोग खरीदारी करने आते हैं। रमजान के मामले में भारत में हैदराबाद जैसा कोई नहीं। विदेशों में रहने वाले कई हैदराबादी इस बात का पूरा ख्याल रखते हैं कि ईद पर वे अपने घर जरूर आएं।

अपने परिवार के साथ ईद मनाने के लिए घर आए भारतवंशी अमेरिकी मोहम्मद जफर ने कहा, "आपको यह माहौल दुनिया के किसी दूसरे हिस्से में देखने को नहीं मिलता।" परिवार के साथ अबू धाबी में रहने वाले और यहां अपने अम्मी-अब्बू के साथ ईद मनाने आए जाकी अहमद ने आईएएनएस को बताया, "जब रमजान होता है, तो हम इस बात का पूरा ख्याल रखते हैं कि हम यहां वक्त बिताएं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत