1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CM रमन सिंह ने करीना के साथ ली सेल्फी, मचा बवाल

CM रमन सिंह ने करीना के साथ ली सेल्फी, मचा बवाल

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 21, 2015 09:00 am IST,  Updated : Nov 21, 2015 09:01 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में यूनिसेफ के एक कार्यक्रम में फोटो लेने के बाद मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने मुख्यमंत्री रमन सिंह पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि राज्य में किसान आत्महत्या

CM रमन सिंह ने करीना के...- India TV Hindi
CM रमन सिंह ने करीना के साथ ली सेल्फी, मचा बवाल

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में यूनिसेफ के एक कार्यक्रम में फोटो लेने के बाद मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने मुख्यमंत्री रमन सिंह पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि राज्य में किसान आत्महत्या कर रहे हैं और मुख्यमंत्री अभिनेत्री के साथ सेल्फी ले रहे हैं।

राजधानी रायपुर में बाल अधिकार सम्मेलन सप्ताह के समापन समारोह के अवसर पर यूनिसेफ की ओर से फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थी।

कार्यक्रम में करीना कपूर लगभग घंटेभर देर से पहुंचीं। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने हाथ हिलाकर बच्चों का अभिवादन किया। वहीं जब करीना मंच पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बगल में बैठीं, तो मुख्यमंत्री ने मोबाइल निकाल करीना के साथ सेल्फी ली।

मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम में फोटो लेना कांग्रेस को नागवार गुजरा और पार्टी ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि राज्य के किसान आत्महत्या कर रहे हैं और मुख्यमंत्री अभिनेत्री के सांथ सेल्फी ले रहे हैं।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य में एक दर्जन से अधिक किसानों ने सूखे और सरकार की अनदेखी से आत्महत्या कर ली है। राज्य में मातृशक्ति का अपमान सरकार के द्वारा किया जा रहा है।

इस संबंध में जब राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों से सवाल किया गया तब उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ज्यादातर कार्यक्रमों में वहां उपस्थित जनसमुदाय की फोटो लेते हैं और इस कार्यक्रम में भी वह वहां उपस्थित बच्चों की फोटो ले रहे थे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रमन सिंह और अभिनेत्री करीना कपूर ने राज्य के 36 विभिन्न स्कूलों की 31 प्रतिभावान बालिकाओं और पांच शिक्षिकाओं को छत्तीसगढ़ रत्न अलंकरण से सम्मानित किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत