1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राज्य सभा के लिए मनोनी​त होने के बाद रंजन गोगोई का पहला बयान

राज्य सभा के लिए मनोनी​त होने के बाद रंजन गोगोई का पहला बयान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 17, 2020 02:40 pm IST,  Updated : Mar 17, 2020 02:40 pm IST

राज्य सभा के लिए मनोनीत किए जाने के बाद सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रंजन गोगोई का पहला बयान सामने आया है।

Ranjan Gogoi- India TV Hindi
Ranjan Gogoi

राज्य सभा के लिए मनोनीत किए जाने के बाद सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रंजन गोगोई का पहला बयान सामने आया है। गोगोई ने कहा है कि मैं पहले संसद में जाकर शपथ ले लूं, इसके बाद ही में इस बात का खुलासा करूंगा कि मैंने राज्य सभा का प्रस्ताव क्यों स्वीकार किया। आज गुवाहाटी में पत्रकारों से बात करते हुए रंजन गोगोई ने कहा कि जल्द ही सभी लोगों की सभी शंकाओं को दूर कर दिया जाएगा। 

बता दें कि राष्ट्रपति भवन से सोमवार शाम गोगोई के मनोनयन से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसके बाद से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई थी। राम मंदिर से जुड़ा निर्णय देने के कारण कांग्रेस इसके भाजपा की ओर से इनाम का एक स्वरूप बता रही है। इसके अलावा अन्य पार्टियां भी इस फैसले पर सवाल उठा रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत