1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाल गंगाधर तिलक के पड़पोते के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

बाल गंगाधर तिलक के पड़पोते के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 18, 2017 01:22 pm IST,  Updated : Jul 18, 2017 01:22 pm IST

पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय महिला शिकायतकर्ता और रोहित एक दूसरे को कई वर्षों से जानते थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रोहित ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ बलात्कार किया।

 rohit-tilak- India TV Hindi
rohit-tilak

पुणे: बाल गंगाधर तिलक के पड़पोते रोहित तिलक के खिलाफ एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और अप्राकृतिक सेक्स के लिए दबाव बनाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। कांग्रेस नेता के खिलाफ कल देर रात मामला दर्ज किया गया। रोहित स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक का पड़पोता और दिवंगत जयंतराव तिलक का पोता है। जयंतराव कांग्रेसी नेता और संसद सदस्य थे। ये भी पढ़ें: दलालों के चक्कर में न पड़ें 60 रुपए में बन जाता है ड्राइविंग लाइसेंस

पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय महिला शिकायतकर्ता और रोहित एक दूसरे को कई वर्षों से जानते थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रोहित ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ बलात्कार , अप्राकृतिक यौनाचार, जानबूझा कर चोट पहुंचाने, शांति उल्लंघन करने के इरादे से अपमान करने और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है। रोहित ने भाजपा के गिरिश बापट के खिलाफ पुणे में कसबा पीठ सीट से 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव लड़ा था।

ये भी पढ़ें: अगर सांप काटे तो क्या करें-क्या न करें, इन बातों का रखें ध्यान...

इस राजा की थी 365 रानियां, उनके खास महल में केवल निर्वस्‍त्र हीं कर सकते थे एंट्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत