1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हार्दिक अपने रोल मॉडल बाल ठाकरे की तरह बर्ताव करें: उद्धव ठाकरे

हार्दिक अपने रोल मॉडल बाल ठाकरे की तरह बर्ताव करें: उद्धव ठाकरे

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 30, 2015 08:55 am IST,  Updated : Aug 30, 2015 08:57 am IST

ठाणे: शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि पटेल आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल यदि बाल ठाकरे को सचमुच में अपना रोल मॉडल मानते हैं तो उन्हें उन्हीं की तरह बर्ताव करना चाहिए। उद्धव ने

'हार्दिक अपने रोल मॉडल...- India TV Hindi
'हार्दिक अपने रोल मॉडल बाल ठाकरे की तरह बर्ताव करें'

ठाणे: शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि पटेल आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल यदि बाल ठाकरे को सचमुच में अपना रोल मॉडल मानते हैं तो उन्हें उन्हीं की तरह बर्ताव करना चाहिए।

उद्धव ने यहां एक बैठक में कहा, मुझे खुशी होगी यदि कोई बाल ठाकरे से प्रेरणा और स्फूर्ति ले तो। यदि हार्दिक बालासाहेब को रोल मॉडल मानते हैं तो उन्हें अपने रोल मॉडल की तरह बर्ताव करना चाहिए।

हार्दिक गुजरात में पटेल आरक्षण का आंदोलन चला रहे हैं। उन्होंने हाल ही में कथित तौर पर कहा था कि बाल ठाकरे उनके रोल मॉडल हैं जबकि उन्होंने मनसे प्रमुख राज ठाकरे की भी तारीफ की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत