1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रियल लाइफ की ‘वीर-जारा’, मुंबई के लड़के की छोटी सी लव स्टोरी

रियल लाइफ की ‘वीर-जारा’, मुंबई के लड़के की छोटी सी लव स्टोरी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 15, 2016 11:42 am IST,  Updated : Jan 15, 2016 11:54 am IST

मुंबई: नेहाल हामिद अंसारी मुंबई का पढ़ा लिखा नौजवान जिसे चार साल पहले पाकिस्तान की एक लड़की से मोहब्बत हो गई। वो लड़की पाकिस्तान में नर्क की जिंदगी जी रही थी फेसबुक पर शुरू हुई

hamid - India TV Hindi
hamid

मुंबई: नेहाल हामिद अंसारी मुंबई का पढ़ा लिखा नौजवान जिसे चार साल पहले पाकिस्तान की एक लड़की से मोहब्बत हो गई। वो लड़की पाकिस्तान में नर्क की जिंदगी जी रही थी फेसबुक पर शुरू हुई मोहब्बत की कहानी लड़की को जहन्नुम से आजादी दिलाने के लिए इस लड़के को पाकिस्तान खींच ले गई। लेकिन फिर वही हुआ जो रील लाइफ में जारा को पाने के लिए वीर का हुआ था। हामिद को पाकिस्तानी सेना ने गिरफ्तार कर लिया। चार साल से मुंबई का लड़का हामिद पाकिस्तान की जेल में कैद है।

खोजने गया प्यार, पाकिस्तान में गिरफ्तार

हामिद मुंबई का आईटी इंजीनियर है जिसे 4 साल पहले फेसबुक पर एक पाकिस्तानी लड़की से बेपनाह मोहब्बत हो गई और जिसे मुसीबतों से आजाद कराने के लिए वो अफगानिस्तान से अवैध तरीके से पाकिस्तान में दाखिल हो गया लेकिन इसके बाद हामिद का क्या हुआ, वो कहां गया कोई खोज खबर नहीं। लेकिन पहली बार बुधवार को पेशावर हाईकोर्ट में पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने माना कि हिंदुस्तान का हामिद जिंदा है और यहीं के कोहाट जेल में हमजा नाम से कैद है।

फेसबुक पर हुआ पाकिस्तानी लड़की से प्यार

हामिद की मां ने बताया कि जिस लड़की से हामिद मोहब्बत करता है वो वानी प्रथा से परेशान थी इसलिए सोशल कॉज के चक्कर में पाकिस्तान गया। अब उसकी सलामती की खबर आई है तो सुकून मिला है। हामिद की मां पाकिस्तान के कबाइली इलाकों में जिस कुख्यात वानी प्रथा का जिक्र कर रही हैं, उसका मतलब है कि यहां लड़कियों की जिंदगी नर्क से भी बदतर हो जाती है, इसी नर्क में हामिद की मोहब्बत भी जीने को मजबूर थी।

हामिद और उस लड़की के बीच फेसबुक पर जो चैट हुई है, उससे साफ लगता है कि हामिद को दबाव डालकर पाकिस्तान बुलाया गया। वहां लड़की के दोस्तों ने भी भरोसा दिलाया कि वो पाकिस्तान में आकर सेफ रहेगा। लड़की ने फेसबुक पर हामिद को अफगानिस्तान से पाकिस्तान दाखिल होने का रास्ता सुझाया तो क्या मुंबई का पढ़ा लिखा नौजवान पाकिस्तानी लड़की के हनी ट्रैप में फंस गया ?

रियल लाइफ की ‘वीर-जारा’

हामिद (हमजा) की कहानी फिल्मी वीर जारा की स्किप्ट जैसी दिखती है लेकिन रियल लाइफ का ये वीर पाकिस्तान की जेल में पिछले चार से से कैद है और वहां त्रासदी झेल रहा है। हामिद के मां-बाप ने पाकिस्तान से लेकर हिंदुस्तान तक हर उस दरवाजे को खटखटाया जहां से थोड़ी बहुत मदद की उम्मीद मिल सकती थी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पास भी गए और उनको आपबीती सुनाई। इसके बाद सुषमा स्वराज ने हामिद को वापस वतन लाने का भरोसा दिलाया।

इधर कुछ महीनों से भारत पाकिस्तान में तल्खी कम हुई है और रिश्ते मधुर हुए हैं। हिंदुस्तान की गीता को पाकिस्तान से वापस लाने में भारत सरकार ने कामयाबी हासिल की है, ऐसे में हामिद के मां बाप को उम्मीद है कि पाकिस्तान की जेल में बंद उनका हामिद आजाद होगा और उनके कलेजे के टुकड़े को भी वापस लाने में भारत सरकार जरूर मदद करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत