नई दिल्ली: शादी एक पवित्र बंधन होता है। इसे निभाना इतना भी आसान नहीं जिनता लोग सोचते हैं और शायद इसलिए वह इस बंधन में बंधने से बचते हैं। इस रिश्ते में आपको हर कदम पर परीक्षा देनी होती है। इन्हीं चीजों से बचने के लिये बड़े-बड़े शहरों में लोग लिव-इन रिलेशनशिप को ज्यादा महत्तव देते नज़र आ रहे हैं।
बड़े शहरों के लिए तो यह आम बात हो गई है इसी कारण हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि लोगों को अब इस रिश्ते को स्वीकारने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। लेकिन आखिर क्या है वो कारण जिसकी वजह से यह रिलेशन तेजी से फ़ैल रहा है ?
देश में सबसे ज्यादा लिव-इन जोड़े बैंगलोर में रहते हैं। सॉफ्टवेयर हब के रूप में अपनी पहचान बना चुके इस शहर में देश के अलग-अलग जगहों से आकर नौकरी करने वाले युवक-युवतियों की संख्या काफी ज्यादा है। घरों से दूर रह रहे इन युवाओं के बीच प्यार का पनपना और फिर साथ रहना सामान्य बात है।
लेकिन क्या सिर्फ यही वजह है इस रिलेशन का तेजी से फ़ैलने में ? वजह को जानने के लिए हाल ही में एक सर्वे किया गया है, जिसमें कुछ बातें निकलकर सामने आयी।
अगले स्लाइड्स में पढ़ें क्या हैं वो कारण जिसकी वजह से यह रिलेशन तेजी से फ़ैल रहा है............