1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु में फटा कोरोना बम! मिले रिकॉर्ड मरीज

तमिलनाडु में फटा कोरोना बम! मिले रिकॉर्ड मरीज

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 25, 2020 08:39 pm IST,  Updated : Jun 25, 2020 08:39 pm IST

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि नए मामलों में से 1,834 मामले चेन्नई से हैं जो राजधानी में आज की तारीख तक एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं।

Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

चेन्नई. तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3,509 नए मामले सामने आए जो एक दिन में अब तक सामने आए सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही 45 और लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 70,977 तथा मृतकों की संख्या 911 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि नए मामलों में से 1,834 मामले चेन्नई से हैं जो राजधानी में आज की तारीख तक एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं।

राज्य में संक्रमण के कुल 70,977 मामलों में से राजधानी चेन्नई में 47,650 मामले हैं। इसने कहा कि मौत के 45 मामलों में से 42 लोग पहले से ही किसी न किसी अन्य बीमारी से पीड़ित थे। राज्य में अभी 30,064 लोगों का उपचार चल रहा है और 39,999 लोग ठीक हो चुके हैं। 

मेडिकल उपकरण खरीदने को लिये तमिलनाडु को 6,600 करोड़ रुपये दिये गये: सीतारमण

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र ने तमिलनाडु को कोविड-19 महामारी से निपटने के लिये मेडिकल उपकरणों की खरीद मद में अप्रैल से 6,600 करोड़ रुपये मुहैया किये हैं। सीतारमण ने एक डिजिटल रैली में भाजपा की तमिलनाडु इकाई के कार्यकर्ताओं से कहा कि इसके अलावा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 14 जून तक राज्य को कुल 2,825 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की गई।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘सरकार को वेंटिलेटर जैसे मेडिकल उपकरणों की खरीद के लिये धन की जरूरत पड़ने पर विचार करते हुए तमिलनाडु को कोविड-19 से निपटने के लिये इस वित्तीय वर्ष के इन तीन महीनों में 6,600 करोड़ रुपये दिये गये।’’ उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत तमिलनाडु को चावल और गेहूं की आपूर्ति की गई और ये 8.64 करोड़ लोगों तक पहुंचे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।