1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश में Covid-19 से स्वस्थ होने की दर 62.93 प्रतिशत: स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में Covid-19 से स्वस्थ होने की दर 62.93 प्रतिशत: स्वास्थ्य मंत्रालय

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 12, 2020 07:01 pm IST,  Updated : Jul 12, 2020 07:01 pm IST

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए लिए केन्द्र, राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा की गई समन्वित कार्रवाई, इसका प्रभावी ढंग से प्रबंधन और समय पर इलाज से देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है।

देश में Covid-19 से स्वस्थ...- India TV Hindi
देश में Covid-19 से स्वस्थ होने की दर 62.93 प्रतिशत: स्वास्थ्य मंत्रालय Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नई दिल्ली: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए लिए केन्द्र, राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा की गई समन्वित कार्रवाई, इसका प्रभावी ढंग से प्रबंधन और समय पर इलाज से देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। मंत्रालय ने कहा कि आज की तारीख में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या से 2,42,362 अधिक हैं।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘स्वस्थ होने की दर सुधर कर 62.93 प्रतिशत हो गई है।’’ उसने बताया, ‘‘चौतरफा प्रयासों के कारण अधिक से अधिक लोग स्वस्थ हो रहे है।’’ देश में इस समय कोरोना वायरस से संक्रमित 2,92,258 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में कुल 19,235 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए है।

रविवार को कोविड-19 से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,34,620 हो गई। इस बीच देश में रविवार को कोरोना वायरस के 28,637 और मामले सामने आये है जिससे देश में मामलों की कुल संख्या 8,49,553 पहुंच गई है। मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक आंकड़ों के अनुसार देश में इस बीमारी से 551 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 22,674 हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।