1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बंगाल: भाजपा की ग्राम पंचायत उम्मीदवार की गर्भवती रिश्तेदार से बलात्कार, परिवार का TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप

बंगाल: भाजपा की ग्राम पंचायत उम्मीदवार की गर्भवती रिश्तेदार से बलात्कार, परिवार का TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 30, 2018 10:40 pm IST,  Updated : Apr 30, 2018 10:40 pm IST

 परिवार के सदस्य ने कहा कि पीड़िता को एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे कोलकाता के एक अस्पताल भेज दिया गया। वह वहां जीवन के लिए संघर्ष कर रही है।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा की एक उम्मीदवार की एक गर्भवती रिश्तदेार से कथित तौर पर बलात्कार किया गया है। यह जानकारी सोमवार पुलिस ने दी। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर उंगली उठायी और आरोप लगाया कि राज्य की सत्ताधारी पार्टी के गुंडों ने इस अपराध को अंजाम दिया ताकि वे विपक्षी उम्मीदवारों को 14 मई को होने वाला चुनाव लड़ने की हिम्मत करने के लिए सबक सिखा सकें। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। घटना नदिया जिले के शांतिपुर में कल रात हुई। पीड़िता की एक रिश्तेदार भाजपा के टिकट पर ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ रही है।

 पीड़िता के परिवार के सदस्यों के अनुसार सत्ताधारी पार्टी के गुंडें उन्हें नाम वापस लेने के लिए पिछले कुछ दिनों से धमका रहे थे। परिवार के एक सदस्य ने कहा , ‘‘ कल रात तृणमूल कांग्रेस के गुंडे हमारे घर में घुसे गए और हमें बुरी तरह से पीटा। जब हमने उनका विरोध करने का प्रयास किया तो वे मेरी रिश्तेदार को खींचकर ले गए और उससे बलात्कार किया। ’’ परिवार के सदस्य ने कहा कि पीड़िता को एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे कोलकाता के एक अस्पताल भेज दिया गया। वह वहां जीवन के लिए संघर्ष कर रही है।

 नदिया के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण ) तौसिफ अली अहजर ने कहा , ‘‘ हमें एक शिकायत मिली है और हमने जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ’’ तृणमूल कांग्रेस के नदिया जिला अध्यक्ष गौर शंकर दत्त ने दावा किया कि आरोप ‘‘ पूरी तरह से आधारहीन ’’ है। कोलकाता में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष लाकेट चटर्जी अस्पताल में पीड़िता से मिलने गईं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत