1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 27 दिसंबर से भारत में 4G लॉन्च, जाने किन देशों में चलता है 10जी

27 दिसंबर से भारत में 4G लॉन्च, जाने किन देशों में चलता है 10जी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 19, 2015 01:32 pm IST,  Updated : Dec 19, 2015 01:37 pm IST

रिलायंस जियो इंफोकॉम अपनी 4जी सेवा की शुरुआत 27 दिसंबर से करेगी, लेकिन यह सेवा केवल कंपनी के कर्मचारियों के लिए होगी।

RELIANCE- India TV Hindi
RELIANCE

नई दिल्‍ली: रिलायंस जियो इंफोकॉम अपनी 4जी सेवा की शुरुआत 27 दिसंबर से करेगी, लेकिन यह सेवा केवल कंपनी के कर्मचारियों के लिए होगी। रिलायंस जियो ने संकेत दिए हैं कि 4जी सेवा के कमर्शियल लॉन्चिंग में थोड़ी देर हो सकती है और इसे अगले साल अप्रैल या मई में लॉन्‍च किया जाएगा। तब तक यह सेवा कंपनी के कर्मचारियों को पूरे देश में फ्री में उपलब्‍ध कराई जाएगी। इससे भारती एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया समेत अन्‍य ऑपरेटर्स कसे अपने हाई-स्‍पीड ब्रॉडबैंड की पहुंच उपभोक्‍ताओं तक बढ़ाने का और समय मिल गया है।

कंपनी ने बताया कि अपने संस्थापक चेयरमैन धीरूभाई अंबानी की वर्षगांठ के मौके पर 27 दिसंबर को सबसे पहले रिलायंस समूह के कर्मचारियों के लिए फ्री में 4जी सर्विस की शुरुआत की जाएगी। इस दिन धीरूभाई अंबानी का 83वां जन्‍मदिवस है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ कर्मचारियों को भेजे निमंत्रण पत्र में कहा है कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सबसे पहले हम रिलायंस जियो की शुरुआत अपने कर्मचारियों के लिए करेंगे। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि जहां हम सिर्फ 4 जी के आने पर इतना खुश हैं वहीं दुनिया के कुछ देश ऐसे भी हैं जहां 10 जी आसानी से चल रहा है। जानिए कौन से हैं ये देश।

साउथ कोरिया-

एवरेज स्पीड- 22.2Mbps
साल दर साल इंटरनेट की स्पीड में हुआ कितना सुधार 1.6%

हॉन्ग कॉन्ग-
एवरेज स्पीड- 16.8 Mbps
साल दर साल इंटरनेट की स्पीड में हुआ कितना सुधार 37%

जापान-
एवरेज स्पीड- 15.2 Mbps
साल दर साल इंटरनेट की स्पीड में हुआ कितना सुधार 16%

अगली स्लाइड में पढ़ें किन देशें में भारत से तेज नेट चलता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत