1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Republic Day 2019: इस बार LoC पर भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं बंटी मिठाईयां

Republic Day 2019: इस बार LoC पर भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं बंटी मिठाईयां

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 26, 2019 05:09 pm IST,  Updated : Jan 26, 2019 05:09 pm IST

पारंपरिक रूप से, पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास 26 जनवरी और 15 अगस्त के अवसर पर दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे को मिठाई बांटती है।

bsf- India TV Hindi
bsf

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास शनिवार को पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के बाद, भारतीय सेना ने भारत के गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में दोनों देशों की सेनाओं के बीच मिठाईयों का आदान-प्रदान करने की परंपरा नहीं निभाई।

रक्षा मंत्रालय के सूत्र ने कहा, "पुंछ जिले में चाकन दा बाग क्रॉसिंग प्वाइंट के पास दोनों सेनाओं के बीच मिठाईयों का आदान-प्रदान नहीं हुआ।"

पारंपरिक रूप से, पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास 26 जनवरी और 15 अगस्त के अवसर पर दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे को मिठाई बांटती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत