1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गणतंत्र दिवस 2019: भारत ने नेपाल को दिया गिफ्ट, 1994 से जारी है ये सिलसिला

गणतंत्र दिवस 2019: भारत ने नेपाल को दिया गिफ्ट, 1994 से जारी है ये सिलसिला

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 26, 2019 04:04 pm IST,  Updated : Jan 26, 2019 04:04 pm IST

भारत ने नेपाल को अपना सहयोग विस्तृत करते हुए 30 एम्बुलेंस और छह बसों को उपहार में दिया।

भारत ने नेपाल को अपना...- India TV Hindi
भारत ने नेपाल को अपना सहयोग विस्तृत करते हुए 30 एम्बुलेंस और छह बसों को उपहार में दिया।

काठमांडू: भारत ने नेपाल को अपना सहयोग विस्तृत करते हुए 30 एम्बुलेंस और छह बसों को उपहार में दिया। भारत ने हिमालयी देश को ये उपहार शनिवार को अपने 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दिया। काठमांडू में भारतीय दूतावास परिसर में आयोजित समारोह में नेपाल में भारत के राजदूत मंजीव सिंह पुरी ने एम्बुलेंसों और बसों की चाभी संगठनों को सौंपी।

भारत सरकार 1994 से नेपाल में स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा सेवाओं में पहुंच का विस्तार करने के लिए पूरे नेपाल में विभिन्न संगठनों को 722 एम्बुलेंस और 142 बसें दे चुकी है। राजदूत पुरी ने गोरखा रेजिमेंट के युद्ध में शामिल हुए पूर्व सैनिकों के परिजनों को नकदी और पूरे देश के 53 स्कूलों एवं पुस्तकालयों को पुस्तकें उपहार में दीं।

पुरी ने भारतीय ध्वज फहराया और गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र के नाम भारत के राष्ट्रपति का संदेश पढ़ कर सुनाया। इस कार्यक्रम में 2,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत