1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Republic Day 2019: विक्की कौशल, अजय देवगन सहित बॉलीवुड हस्तियों ने इस अंदाज में दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Republic Day 2019: विक्की कौशल, अजय देवगन सहित बॉलीवुड हस्तियों ने इस अंदाज में दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

 Published : Jan 26, 2019 11:57 am IST,  Updated : Jan 26, 2019 11:57 am IST

70वें गणतंत्र दिवस पर बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लोगों को शुभकामनाएं दी।

Republic day celebration- India TV Hindi
Republic day celebration Image Source : INSTAGRAM

26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू हुआ था। जिसके बाद से 26 जनवरी गणतंत्र दिवस(Republic Day) के रुप में मनाया जा रहा है। आज देश अपना 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन राजपथ पर खास परेड और झलकियां निकलती है। इस दिन सभी के मन में देशभक्ति की लहर जाग जाती है। सभी लोग एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। उसी तरह बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अजय देवगन, विक्की कौशल सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने ट्वीट कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर हाथ में झंडा लिए एक फोटो शेयर की है। उनकी हाल ही में देशभक्ति पर बनी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' रिलीज हुई है। विक्की ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- झंडा ऊंचा रहे हमारा। 

अजय देवगन ने ट्वीट करके लिखा- देश के संविधान का पालन हम सब का कर्तव्य है। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा-  आज गणतंत्र दिवस है.... स्वतंत्रता दिवस नहीं!!! आज के दिन 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी।

कपिल शर्मा ने ट्वीट करके कहा- सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनायें। जय हिंद।

जॉन अब्राहम ने भी हाथ में झंडा पकड़े हुए एक फोटो शेयर की। फोटो के साथ उन्होंने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर करके सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।  उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हम सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

एक और देशभक्ति फिल्म के साथ आए जॉन अब्राहम, Romeo Akbar Walter का टीज़र हुआ रिलीज

फिल्म 'पद्मावत' के रिलीज को एक साल पूरा होने पर रणवीर-दीपिका ने शेयर किया पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन