1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: ऋषिकेश में तूफानी लहरों पर हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

VIDEO: ऋषिकेश में तूफानी लहरों पर हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

 Written By: Sunil Kumar
 Published : Jul 14, 2015 08:54 am IST,  Updated : Jul 14, 2015 11:58 am IST

ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में भारी बारिश से नदी की एक जलधारा में अचानक उफान आने से 3 जिंदगियां फंस गईं। घटना फूल चट्टी की हैं जहां भारी बारिश से आई बाढ़ से नदी की

VIDEO: ऋषिकेश में तूफानी...- India TV Hindi
VIDEO: ऋषिकेश में तूफानी लहरों पर हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में भारी बारिश से नदी की एक जलधारा में अचानक उफान आने से 3 जिंदगियां फंस गईं।

घटना फूल चट्टी की हैं जहां भारी बारिश से आई बाढ़ से नदी की एक जलधारा ने प्रचंड रूप धर लिया। नदी के उफनते ही स्थानीय लोग जान बचाकर भाग निकले लेकिन पोलैंड से यहां आए दो विदेशी सैलानी खतरे को भांप नहीं पाए और नदी के उस पार ही फंस गए।

विदेशी सैलानियों के फंसे होने की जानकारी के बाद राहत और बचाव की टीम मौके पर पहंची और फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन।

तूफानी लहरों के बीच लकड़ी के पुल बनाने का काम जोर-शोर से शुरू किया गया और बड़ी-बड़ी बल्लियों और पटरियों को बांधकर जैसे-तैसे पुल बनाया गया। इसके बाद रस्सी के सहारे दोनों विदेशी सैलानियों और 1 भारतीय पर्यटक की जान बचा ली गई।

अगली स्लाइड पर देखें तूफानी लहरों पर रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो........

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत