1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के हॉस्टल में फंदे से लटका मिला रिसर्च स्कॉलर

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के हॉस्टल में फंदे से लटका मिला रिसर्च स्कॉलर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 21, 2018 09:41 pm IST,  Updated : Sep 21, 2018 09:41 pm IST

आईआईटी स्कूल ऑफ माइन्स (आईएसएम) धनबाद का एक शोधार्थी अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Body Hanging- India TV Hindi
Body Hanging

धनबाद (झारखंड): आईआईटी स्कूल ऑफ माइन्स (आईएसएम) धनबाद का एक शोधार्थी अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। संस्थान प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि शोधार्थी रंजन राठी जास्पर छात्रावास के कमरे में अकेले था और गुरूवार को उसने इसे अंदर से बंद कर लिया। उसके साथ कमरे में रहने वाला छात्र रांची गया था। जब राठी ने शाम से किये जाने वाले उसके फोन कॉल का जवाब नहीं दिया तो उसने देर रात अन्य दोस्तों को फोन किया। 

छात्रावास के अन्य छात्रों ने भी दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कमरा अंदर से बंद था ऐसे में छात्रों ने सुरक्षा विभाग को सूचना दी। जब सुरक्षा कर्मचारी ने रौशनदान से अंदर झांका तो देखा कि राठी एक रस्सी से लटका हुआ है। पुलिस को सूचना दी गयी और कमरा खोल कर शव को बाहर निकाला गया। 

धनबाद सदर थाना के प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पाटलीपुत्र मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। सिंह ने बताया कि राठी की मौत का रहस्य सुलझाने के लिए छात्रावास के छात्रों और अन्य लोगों से जानकारी एकत्र की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत