1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. "पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे लगाने वाली अमूल्या के घर पर पथराव, येदियुरप्पा बोले नक्सलियों से हैं सबंध

"पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे लगाने वाली अमूल्या के घर पर पथराव, येदियुरप्पा बोले नक्सलियों से हैं सबंध

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 21, 2020 12:26 pm IST,  Updated : Feb 21, 2020 12:29 pm IST

एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी के मंच से पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने वाली युवती अमूल्या लियोना के घर उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की है।

Amulya- India TV Hindi
Amulya

एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी के मंच से पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने वाली युवती अमूल्या लियोना के घर उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की है। अमूल्या लियोना के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि गुरुवार रात चिकमंगलुरु स्थित उनके घर में कुछ अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की है। बता दें कि अमूल्या के पिता जेडीएस के स्थानीय नेता हैं। फिलहाल पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाली अमूल्या को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं ओवैसी ने भी अपने मंच से पाकिस्तान समर्थित नारों की निंदा की है।

इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अमूल्या के नक्सलियों से संबंध होने का आरोप लगाया है। येदियुरप्पा का कहना है कि यह समाज में शांति और सौहार्द के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश है। जांच ऐसे लोगों की भी होनी चाहिए, जो इनको प्रोत्साहित करते हैं। अमूल्या का नक्सलियों से भी संबंध था। सजा तो होनी ही चाहिए।

मैसूर में सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा, 'अमूल्या के पिता ने उसके हाथ और पैर तोड़ने की बात की और जमानत नहीं देने के लिए कहा। साथ ही पिता ने कहा कि मैं उसका बचाव नहीं करूंगा। उन संगठनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए जो अमूल्य जैसे लोगों के पीछे हैं। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो यह सब खत्म नहीं होगा।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत