1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अलगाववादियों के प्रदर्शन के मद्देनजर श्रीनगर के कई हिस्सों में पाबंदी

अलगाववादियों के प्रदर्शन के मद्देनजर श्रीनगर के कई हिस्सों में पाबंदी

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 30, 2017 02:10 pm IST,  Updated : Jun 30, 2017 02:10 pm IST

अलगाववादियों ने कल जारी किए एक बयान में कहा था भारत सरकार को खुश करने के लिए अमेरिकी सरकार द्वारा उठाए गए नाजायज कदम और कश्मीर में मानवाधिकार की स्थिति तथा दमन पर उनकी :अमेरिका की: चुप्पी , कश्मीर के लोगों को स्वीकार्य नहीं है और वे शुक्रवार की नमाज

Kashmir- India TV Hindi
Kashmir

श्रीनगर: हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन को वैकि आतंकी नेता घोषित करने के अमेरिका के निर्णय के खिलाफ अलगाववादी समूहों के विरोध प्रदर्शन की घोषणा के बाद प्रशासन ने ऐहतियाती तौर पर श्रीनगर के कुछ हिस्सों में पाबंदी लगा दी है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मुख्य इलाके के पांच थाना क्षेत्रों में पाबंदी लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि नौहट्टा, एम आर गुंज, रैनावारी, खानयार और सफाकदल पुलिस थाना क्षेत्रों में यह पाबंदी लगाई गई है। अधिकारियों ने बताया कि अप्रिय घटना को रोकने के लिए ऐहतियात के तौर पर श्रीनगर जिला मजिस्ट्रेट :उपायुक्त: ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी लगाई गई है। कश्मीर के अलगावादियों और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के यूनाइटेड जिहाद काउन्सिल :यूजेसी: ने सलाहुद्दीन को वैकि आंतकी घोषित करने के अमेरिका के निर्णय के खिलाफ आज शुक्रवार की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था।

अलगाववादियों ने कल जारी किए एक बयान में कहा था भारत सरकार को खुश करने के लिए अमेरिकी सरकार द्वारा उठाए गए नाजायज कदम और कश्मीर में मानवाधिकार की स्थिति तथा दमन पर उनकी :अमेरिका की: चुप्पी , कश्मीर के लोगों को स्वीकार्य नहीं है और वे शुक्रवार की नमाज के बाद पूरी घाटी में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत