1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 2006 नेवी वॉररूम लीक मामले में रिटायर्ड कैप्टन को 7 साल की सजा

2006 नेवी वॉररूम लीक मामले में रिटायर्ड कैप्टन को 7 साल की सजा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 11, 2018 03:07 pm IST,  Updated : Jul 11, 2018 03:09 pm IST

दिल्ली की एक अदालत ने वर्ष 2006 के नेवी वॉर रूम लीक मामले से जुड़े एक प्रकरण में सेवानिवृत्त कैप्टन सलाम सिंह राठौर को सात वर्ष के...

भारतीय नौसेना (Photo,PTI)- India TV Hindi
भारतीय नौसेना (Photo,PTI)

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने वर्ष 2006 के नेवी वॉर रूम लीक मामले से जुड़े एक प्रकरण में सेवानिवृत्त कैप्टन सलाम सिंह राठौर को सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने कहा कि राठौर ने इस अपराध को राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ अंजाम दिया है।

विशेष सीबीआई न्यायाधीश एस के अग्रवाल ने सरकारी गोपनीयता कानून के तहत राठौर को जासूसी करने का अपराधी मानते हुए कारावास की सजा सुनाई। न्यायाधीश ने 1923 के सरकारी गोपनीयता कानून की धारा 3(1) सी के तहत आरोपी को दोषी करार दिया जबकि एक अन्य आरोपी कमांडर (सेवानिवृत्त) जरनैल सिंह कालरा को मामले से बरी कर दिया।

अदालत ने सजा सुनाते वक्त अभियोजन पक्ष के इस तर्क पर गौर किया कि राठौर के कब्जे से ऐसे कई गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए हैं जिनका उनके पास होने का कोई कारण नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत