क्रिकेटर शिखर धवन को पटियाला हाउस कोर्ट की फैमिली कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने धवन की एक्स-वाइफ को 5.72 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश दिया है। आइए जानते हैं इस मामले के बारे में सबकुछ।
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि पत्नी की मेहनत से पति बेहतर काम करने की स्थिति में आता है। ऐसे में यह कहना कि पैसे न कमाने वाली पत्नी आलसी होती है, बेहद गलत है।
दिल्ली की एक अदालत ने इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेताओं जयराम रमेश, पवन खेड़ा और रागिनी नायक को 27 जुलाई 2026 को तलब किया है।
दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने कहा कि ED आगे की जांच जारी रख सकती है। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि इस स्टेज पर संज्ञान नहीं लिया जा सकता क्योंकि ED का मामला सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा दायर एक निजी शिकायत और मजिस्ट्रेट के समन आदेशों पर आधारित है, न कि किसी FIR पर।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने सोनिया गांधी और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।
पटियाला हाउस कोर्ट ने बारामूला के सांसद अब्दुल राशिद शेख को 18वीं लोकसभा के 6वें सत्र में हिरासत में रहते हुए शामिल होने की इजाजत दे दी है।
सूत्रों के मुताबिक जिस शख्स की पिटाई हो रही है, वो क्लाइंट है। किसी वकील के साथ कुछ कहा सुनी हुई। इसके बाद वकीलों का गुस्सा फूटा, शख्स को पीटा गया, उसकी शर्ट फाड़ दी गई। बुजुर्ग महिला ने बचाने की कोशिश की, लेकिन उसके साथ भी बदसलूकी की गई।
सोनिया गांधी के खिलाफ दाखिल याचिका में कहा गया था कि सोनिया गांधी ने 30 अप्रैल 1983 में नागरिकता हासिल की थी। जबकि उनका नाम 1980 की वोटर लिस्ट में शामिल था।
दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को सोनिया गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। यह मामला कथित तौर पर भारतीय नागरिक बनने से तीन साल पहले मतदाता सूची में उनका नाम होने का है।
26/11 मुंबई आतंकी हमले से जुड़े आतंकी तहव्वुर राणा को कोर्ट ने भाई से फोन पर बात करने की अनुमति दे दी है। आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण।
दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक पत्नी ने अपने ही पति पर सोते समय लाल मिर्च मिला गर्म पानी डाल दिया था और इसके बाद फरार हो गई थी। ज्योति ने सूरज को मारने की नियत से घर का दरवाजा भी बंद कर दिया था जिससे उसे चिकित्सकीय मदद नहीं मिल पाई।
दिल्ली के साकेत कोर्ट में गुरुवार को दो कैदियों के बीच झड़प हो गई है। इस झड़प में एक कैदी की मौत हो गई है। आइए जानते हैं इस वारदात के बारे में सबकुछ।
यह मामला 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद के रेल मंत्री के तौर पर कार्यकाल के दौरान मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित पश्चिम मध्य रेलवे जोन में ग्रुप डी की भर्तियों से जुड़ा हुआ है।
दिल्ली की कोर्ट ने तीन लोगों को 25 साल चले ट्रायल के बाद बरी कर दिया है। आरोपियों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया था।
अमेरिका से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया आंतकी तहव्वुर राणा NIA की हिरासत में है। एनआईए की टीम उससे लगातार पूछताछ कर रही है। एनआईए ने शनिवार को उसे दिल्ली की एक कोर्ट में पेश किया।
सीबीआई ने आरोप लगाया था कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 के लिए दो महत्वपूर्ण अनुबंधों के अवैध आवंटन से आयोजन समिति को 30 करोड़ का नुकसान हुआ था। सीबीआई ने कम से कम 19 एफआईआर दर्ज की थीं। लेकिन पिछले 15 सालों में किसी भी मामले में ‘घोटाले’ की जिम्मेदारी तय नहीं हो पाई।
लालू, राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार सहित विभिन्न अपराधों के लिए आरोप पत्र दाखिल किया गया है, जिनके लिए अधिकतम सात साल की जेल की सजा का प्रावधान है।
भ्रष्टाचार का केस बंद होने के बाद IOA के पूर्व अध्यक्ष नरिंदर ध्रुव बत्रा का बयान आया है। उन्होंने कहा कि मुझे उन लोगों से कोई शिकायत नहीं है जो मुझे कमजोर करना चाहते थे।
कोर्ट ने पूर्व विधायक को भारतीय दंड संहिता की धारा 506 भाग 2 (जान से मारने या गंभीर रूप से चोट पहुंचाने की धमकी) के तहत दोषी ठहराया, जिसके लिए अधिकतम सात साल की सजा का प्रावधान है। अब इस मामले की सुनवाई 27 फरवरी को है।
आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में संज्ञान लेना है या नहीं, 20 फरवरी को दिल्ली की एक अदालत यह तय करेगी।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़