1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के साकेत कोर्ट में दो कैदियों के बीच खूनी झड़प, एक की मौत, जानें पूरा मामला

दिल्ली के साकेत कोर्ट में दो कैदियों के बीच खूनी झड़प, एक की मौत, जानें पूरा मामला

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 05, 2025 03:11 pm IST,  Updated : Jun 05, 2025 05:10 pm IST

दिल्ली के साकेत कोर्ट में गुरुवार को दो कैदियों के बीच झड़प हो गई है। इस झड़प में एक कैदी की मौत हो गई है। आइए जानते हैं इस वारदात के बारे में सबकुछ।

Delhi saket Court clash- India TV Hindi
साकेत कोर्ट में कैदियों के बीच झड़प। Image Source : PTI

दिल्ली के साकेत कोर्ट में हैरान कर देने वाली घटना घटी है। यहां दो कैदियों के बीच खूनी झड़प हुई है जिसमें एक कैदी की जान चली गई है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह जेल नंबर से 8 पेशी के लिए कैदियों को कोर्ट के लॉकअप में लाया गया था। इसी दौरान दो कैदियों के बीच झड़प हो गई जिसमें अमन नाम का कैदी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां उसकी मौत हो गई। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में सबकुछ।

पुलिस ने घटना को लेकर क्या बताया?

साकेत कोर्ट में के लॉकअप में हुई खूनी झड़प को लेकर दिल्ली पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा- "साकेत कोर्ट के लॉकअप के अंदर दो अन्य कैदियों ने अमन नामक कैदी की हत्या कर दी है। वे तिहाड़ जेल नंबर 8 में बंद थे और उन्हें अदालत की कार्यवाही के लिए साकेत कोर्ट लाया गया था। पुलिस ने बताया है कि जितेन्द्र और जयदेव ने मिलकर अमन पर हमला किया था।" पुलिस ने आगे ये भी बताया कि अमन और जितेन्द्र के बीच पुरानी दुश्मनी की बात सामने आई है।

क्या था दुश्मनी का कारण?

इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि 5 जून को साकेत कोर्ट के खारजा नंबर 5 में मारपीट की घटना सामने आई है। अमन नाम के एक शख्स को पेशी के लिए लॉकअप में लाया गया था। इस दौरान खारजा नंबर 5 के भीतर में अमन समेत कई अन्य विचाराधीन कैदी मौजूद थे। इस दौरान दो अन्य कैदी जितेन्द्र और जयदेव ने अमन पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया है कि जितेन्द्र और अमन के बीच पुरानी दुश्मनी थी। दरअसल, साल 2024 में जब वे दोनों जेल के बाहर थे तब मारपीट की एक घटना हुई थी। कथित तौर पर अमन ने उस दौरान जितेन्द्र और उसके भाई पर चाकू से हमला किया था।

ये भी पढ़ें- "4 सिम कार्ड दिया, जिससे हनी ट्रैप में भारतीय नागरिकों को फंसा रही थी ISI", पूछताछ में पाकिस्तानी जासूस हसीन के बड़े खुलासे

दिल्ली में ताबड़तोड़ चली गोलियां, मचा हड़कंप, पुलिस के साथ एनकाउंटर में दो बदमाश घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।