
विलियम केट के जाने के कुछ देर बाद शिकार
जिस जगह पर गैंडे को गोली मारी गई उससे महज 30 किमी दूर ब्रिटेन के राजकुमार और राजकुमारी रुके थे। घटना से कुछ देर पहले ही ब्रिटेन की राजकुमारी केट मिडलटन ने गैंडे का शिकार रोकने के तरीके पर चर्चा की थी। ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और राजकुमारी केट के दौरे की वजह से जंगल में जबरदस्त सुरक्षा थी। चप्पे-चप्पे पर गार्ड तैनात थे फिर भी शिकारी शिकार करने में कामयाब हो गए। शिकारियों का एक ही मकसद था किसी तरह सींग मिल जाए क्योंकि इस गैंडे के इस सींग की इंटरनेशनल मार्केट में जबरदस्त डिमांड है।
गैंडे के सींग की इंटरनेशनल मार्केट में जबरदस्त डिमांड-
लोकल मार्केट में इस सींग की कीमत करीब 5 लाख रुपए है
अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में ये कीमत 20 लाख रुपए तक पहुंच जाती है
चीन और वियतनाम में गैंडे की इस सींग की जबरदस्त डिमांड है
गैंडे के सींग का इस्तेमाल पौरूष बढ़ाने वाली दवाएं बनाने में होता है
आगे की स्लाइड में देखिए वीडियो-