1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. काजीरंगा नेशनल पार्क में गैंडे का शिकार, कुछ देर पहले घूमने गए थे विलियम-केट

काजीरंगा नेशनल पार्क में गैंडे का शिकार, कुछ देर पहले घूमने गए थे विलियम-केट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 16, 2016 09:13 pm IST,  Updated : Apr 16, 2016 09:14 pm IST

काजीरंगा (असम): असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में गुरुवार को शिकारियों ने एक गैंडे को मार डाला और उसका सींग निकाल ले गए। एक बेजुबान को 88 गोलियां मारी गईं वो भी एके-47 से। ये

देखे वीडियो-

असम के इस नेशनल पार्क में तस्करों का एक अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह काम कर रहा है जो गैंडे का शिकार कर करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। इन तस्करों के नेटवर्क चीन से भी जुड़े हैं क्योंकि चीन में मर्दानगी बढ़ाने के नाम पर गैंडे के सींग की जबरदस्त डिमांड है। ये सींग हिंदुस्तान से मंगाई जा रही है। काजीरंगा नेशनल पार्क में एक सींग वाले गैंडे सबसे ज्यादा पाए जाते हैं। यूनेस्को ने इस जंगल को वर्ल्ड हेरिटेज घोषित कर रखा है फिर भी शिकारी बेखौफ होकर इस नेशनल पार्क में एके-47 से शिकार कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत