1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ऋषि कपूर के निधन पर जताया शोक, कही ये बात

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ऋषि कपूर के निधन पर जताया शोक, कही ये बात

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 30, 2020 10:18 am IST,  Updated : Apr 30, 2020 10:37 am IST

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ऋषि कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

rishi kapoor dieds prakash javdekar - India TV Hindi
rishi kapoor dies prakash javdekar 

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड सहित पूरा देश अभी अभिनेता इरफान खान के निधन के सदमे से बाहर भी नहीं निकला था कि गुरुवार को एक और दिल दुखा देने वाली खबर आ गई। मशहूर और वरिष्‍ठ अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को मुंबई के एक अस्‍पताल में निधन हो गया। ऋषि कपूर के छोटे भाई रणधीर कपूर ने स्‍वयं इस खबर की पुष्टि की है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ऋषि कपूर के निधन पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा कि अभिनेता ऋषि कपूर के अकास्‍मिक निधन की खबर बहुत ही चौंकाने वाली है। वह न केवल एक महान कलाकार थे बल्कि एक अच्‍छे इंसान भी थे। मैं उन्‍हें श्रद्धांजलि देता हूं और उनके परिजनों, दोस्‍तों और प्रशंसकों को शोक संवेदना व्‍यक्‍त करता हूं। ओम शांति।

ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत वहां नाजुक बनी हुई थी। 2018 में उन्हें कैंसर के बारे में पता चला था। जिसके बाद वह इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे। लगभग एक साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में मुंबई वापिस आ गए थे। उल्‍लेखनीय है कि अभिनेता इरफान खान को भी कैंसर का पता 2018 में ही चला था और उनका निधन 29 अप्रैल, 2020 को मुंबई के अस्‍पताल में हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत