1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना पॉजिटिव, पटना AIIMS में चल रहा इलाज

RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना पॉजिटिव, पटना AIIMS में चल रहा इलाज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 17, 2020 07:42 pm IST,  Updated : Jun 17, 2020 07:42 pm IST

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के कोरोना वायरस संक्रमित होने की बुधवार को पुष्टि हुई है।

Raghuvansh Prasad Singh- India TV Hindi
Raghuvansh Prasad Singh Image Source : FILE PHOTO

पटना: राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के कोरोना वायरस संक्रमित होने की बुधवार को पुष्टि हुई है। सिंह (75) की मंगलवार को अचानक तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें पटना स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था और बुधवार को आई उनकी जांच रिपोर्ट में कारोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

पूर्व से मधुमेह से पीड़ित रघुवंश का इलाज पटना एम्स के पृथक वार्ड में किया जा रहा है। पटना के एम्स के अधीक्षक डॉ. चंद्रमणि सिंह ने बताया कि पूर्व केंदीय मंत्री की हालत वर्तमान में स्थिर है।

रघुवंश के करीबी सहयोगी केदार यादव ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री को सीने में भारीपन एवं दर्द तथा सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद मंगलवार को शाम चार बजे पटना एम्स में भर्ती कराया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत