1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब RO के पानी से होगा महाकाल का जलाभिषेक, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

अब RO के पानी से होगा महाकाल का जलाभिषेक, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 27, 2017 07:46 pm IST,  Updated : Oct 27, 2017 10:18 pm IST

उज्जैन के मशहूर महाकाल मंदिर में अब जलाभिषेक आरओ के पानी से होगा। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने आज आदेश जारी किया है। अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जलाभिषेक के लिए आरओ का आधा लीटर पानी ही इस्तेमाल किया जाए।

Mahakal- India TV Hindi
Mahakal

नई दिल्ली: उज्जैन के मशहूर महाकाल मंदिर में अब जलाभिषेक आरओ के पानी से होगा। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने आज आदेश जारी किया है। अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जलाभिषेक के लिए आरओ का आधा लीटर पानी ही इस्तेमाल किया जाए। यानी हर भक्त को जलाभिषेक के लिए अब केवल आधा लीटर पानी ही मिल सकेगा। 

सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला उस याचिका पर आया है जिसमें शिवलिंग को हो रहे नुकसान के चलते भक्तों को गर्भगृह जाने और शिवलिंग छूने पर रोक लगाने की मांग की गई थी। याचिका में कहा गया था कि शिवलिंग पर लगातार पानी चढ़ने भांग, श्रृंगार और पंचामृत की वजह से शिवलिंग के नुकसान का हवाला दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने शिवलिंग को हो रहे नुकसान की जांच के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। इस समिति ने महाकाल मंदिर का दौरा किया था। समिति ने शिवलिंग को नुकसान से बचाने के लिए अपनी सिफारिश में कुछ चीजों को चढ़ाए जाने पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत