1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजधानी दिल्ली के दिलशाद गार्डन में सड़क हादसा, एक की मौत और चार घायल

राजधानी दिल्ली के दिलशाद गार्डन में सड़क हादसा, एक की मौत और चार घायल

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Jul 28, 2019 01:48 pm IST,  Updated : Jul 28, 2019 01:48 pm IST

दिलशाद गार्डन के नजदीक एक कार सड़क हादसे का शिकार हुई है। इस हादसे में एक लड़की की मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। 

delhi - India TV Hindi
दिल्ली में सड़क हादसा Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की पूर्वी हिस्से में स्थित दिलशाद गार्डन के नजदीक एक कार सड़क हादसे का शिकार हुई है। इस हादसे में एक लड़की की मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि कार दिलशाद गार्डन से आनंद विहार की तरफ जा रही थी। जैसी ही कार सूर्य नगर रेड लाइट के पास पहुंची, गाड़ी चला रहा व्यक्ति नियंत्रण खो बैठा और ये हादसा हो गया। कार में 5 लोग सवार थे।

accident
Image Source : INDIA TVदिल्ली में सड़क हादसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत