1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रोहित वेमुला की मां ने कहा, ‘स्मृति ईरानी यह सीरियल नहीं, रियल लाइफ है...तथ्य सामने लाइए’

रोहित वेमुला की मां ने कहा, ‘स्मृति ईरानी यह सीरियल नहीं, रियल लाइफ है...तथ्य सामने लाइए’

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 26, 2016 08:53 pm IST,  Updated : Feb 26, 2016 08:53 pm IST

नई दिल्ली: हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्रावास में खुदकुशी करने वाले शोधार्थी रोहित वेमुला की मां राधिका ने आज मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री ने

smriti irani- India TV Hindi
smriti irani

नई दिल्ली: हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्रावास में खुदकुशी करने वाले शोधार्थी रोहित वेमुला की मां राधिका ने आज मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री ने संसद के भीतर रोहित की मौत के मुद्दे पर सरासर झूठ बोला।

राधिका ने यह भी कहा कि स्मृति ईरानी और रोहित की मौत के लिए जिम्मेदार दूसरे लोगों के लिए उम्रकैद की सजा भी पर्याप्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरानी और बंडारू दत्तात्रेय के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो भाजपा मिट्टी में मिल जाएगी।

आरोप है कि केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए रोहित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी और इसको लेकर पत्र लिखे थे। राधिका ने संवाददाताओं से कहा, स्मृति ईरानी यह सीरियल नहीं, रियल लाइफ है। तथ्य सामने लाइए, उनको तोड़-मरोड़कर पेश मत करिए। आप कितने माता-पिता को पीडि़त होते देखना चाहती हैं। ईरानी ने संसद में इस मुद्दे पर बोलते समय कई बार झूठ बोला। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। संवाददाता सम्मेलन में रोहित का भाई राजा भी अपनी मां के साथ मौजूद था।

गौरतलब है कि संसद में ईरानी ने बुधवार को रोहित की खुदकुशी के मुद्दे को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला था और आरोप लगाया था कि विपक्ष इस खुदकुशी पर राजनीति कर रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि रोहित के खिलाफ कार्रवाई करने वाली समिति में एक दलित प्रतिनिधि भी था और रोहित के फांसी लगाने के बाद चिकित्सकों को उसे बचाने के लिए उसके पास जाने नहीं दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत