1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. RSS ने अरुण कुमार को बनाया संपर्क अधिकारी, बीजेपी के साथ समन्वय का देखेंगे काम

RSS ने अरुण कुमार को बनाया संपर्क अधिकारी, बीजेपी के साथ समन्वय का देखेंगे काम

 Published : Jul 11, 2021 10:40 pm IST,  Updated : Jul 11, 2021 10:50 pm IST

सूत्रों के मुताबिक, अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS)से राजनैतिक सम्पर्क का काम सह सरकार्यवाह अरुण कुमार देखेंगे। आरएसएस और बीजेपी के साथ समन्वय का काम भी अरुण कुमार देखेंगे।

RSS ने अरुण कुमार को बनाया संपर्क अधिकारी, बीजेपी के साथ समन्वय का देखेंगे काम - India TV Hindi
RSS ने अरुण कुमार को बनाया संपर्क अधिकारी, बीजेपी के साथ समन्वय का देखेंगे काम  Image Source : YOU TUBE

नई दिल्ली। सूत्रों के मुताबिक, अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS)से राजनैतिक सम्पर्क का काम सह सरकार्यवाह अरुण कुमार देखेंगे। आरएसएस और बीजेपी के साथ समन्वय का काम भी अरुण कुमार देखेंगे। बता दें कि, इससे पहले यह पद सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल के पास था। बंगाल में प्रांत प्रचारक को भी बदला गया गया है। बंगाल के क्षेत्रीय प्रचारक प्रदीप जोशी को आरएसएस का अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख बनाया गया है, रामलाल जी संपर्क प्रमुख है। प्रदीप जोशी की जगह रमा दा को बंगाल का क्षेत्रीय प्रभारी बनाया गया है।

आरएसएस ने अरुण कुमार, सह सरकार्यवाह को संपर्क अधिकारी के रूप में नामित किया है। अब अरुण कुमार भाजपा और संघ के बीच समन्वय स्थापित करेंगे। यह फैसला संघ की चित्रकूट में जारी अखिल भारतीय प्रांत प्रचार बैठक में लिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

rss