1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. RSS का दो टूक सवाल, पूछा- पटेल की प्रतिमा बन सकती है तो राम मंदिर के लिए कानून क्यों नहीं?

RSS का दो टूक सवाल, पूछा- पटेल की प्रतिमा बन सकती है तो राम मंदिर के लिए कानून क्यों नहीं?

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 03, 2018 06:38 am IST,  Updated : Dec 03, 2018 06:40 am IST

RSS ने सवाल उठाया कि जब सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा बन सकती है तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए कानून पारित क्यों नहीं हो सकता।

पीएम मोदी (File Photo)- India TV Hindi
पीएम मोदी (File Photo) Image Source : PTI

मुंबई: BJP सरकार पर निशाना साधते हुए RSS ने रविवार को सवाल उठाया कि जब गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा बन सकती है तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए कानून पारित क्यों नहीं हो सकता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ नेता दत्तात्रेय होसबोले ने एक जनसभा में ये सवाल किया।

होसबोले​ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय ने एक अलग पीठ का गठन किया है जो अयोध्या भूमि मालिकाना हक मामले की सुनवाई कर रही है, लेकिन इस लंबित मुद्दे पर अब तक कोई फैसला नहीं किया गया है।

संघ के सह-सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने सवाल किया, ‘‘अगर (गुजरात में) नर्मदा नदी के तट पर सरदार पटेल की प्रतिमा बन सकती है तो भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए कोई कानून पारित क्यों नहीं हो सकता?’’ 

उन्होंने विश्व हिन्दू परिषद (VHP) और कुछ क्षेत्रीय धार्मिक संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक सभा को यहां संबोधित किया, जिसका आयोजन राम मंदिर के यथाशीघ्र निर्माण के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के उद्देश्य से किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत