1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: औरंगाबाद में रामनवमी के दौरान जबरदस्त हंगामा, उपद्रवियों ने करीब दो दर्जन दुकानों में लगाई आग

बिहार: औरंगाबाद में रामनवमी के दौरान जबरदस्त हंगामा, उपद्रवियों ने करीब दो दर्जन दुकानों में लगाई आग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 25, 2018 07:50 pm IST,  Updated : Mar 25, 2018 07:50 pm IST

दरअसल रामनवमी को लेकर शहर में बाइक जुलूस निकाली गई थी। जब जुलूस नावाडीह रोड के इलाके से गुजर रहा था तो अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई...

ruckus during Ramnavmi in Aurangabad- India TV Hindi
ruckus during Ramnavmi in Aurangabad

औरंगाबाद: रामनवमी पर बिहार के औरंगाबाद में जबरदस्त आगजनी और हंगामा हुआ है। इस दौरान कई दुकाने आग के हवाले कर दी गई है और तोड़फोड़ के बाद सामान सड़क पर फेंके गया।

दरअसल रामनवमी को लेकर शहर में बाइक जुलूस निकाली गई थी। जब जुलूस नावाडीह रोड के इलाके से गुजर रहा था तो अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसके बाद उपद्रवियों ने रमेश चौक के पास करीब दो दर्जन दुकानों में आग लगा दी। हालात को काबू करने के लिए मौके पर एसपी और डीएम मौजूद है। पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस का दावा है अभी हालात नियंत्रण में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत