1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CAA के समर्थन में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने किया कार्यक्रम का आयोजन, जमकर हुआ हंगामा, देखिए वीडियो

CAA के समर्थन में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने किया कार्यक्रम का आयोजन, जमकर हुआ हंगामा, देखिए वीडियो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 16, 2020 03:41 pm IST,  Updated : Jan 16, 2020 03:41 pm IST

गुरुवार को राजधानी नई दिल्ली में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच द्वारा सीएए के समर्थन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें CAA और NRC के विरोध में कुछ लोगों ने जमकर नारेबाजी की।

Rastriya Muslim Manch- India TV Hindi
CAA के समर्थन में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने किया कार्यक्रम का आयोजन, हुआ हंगामा Image Source : ANI

नई दिल्ली। पूरे देश में सीएए के समर्थन और विरोध में चर्चाओं का दौर जारी है। एक तरफ जहां कई विपक्षी दल इस कानून का विरोध कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा और उसकी विचारधारा वाले कई संगठन सीएए के समर्थन में सभाओं का आयोजन कर रहे हैं। ऐसे ही एक कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा राजधानी दिल्ली में किया गया, जिसमें कई लोगों ने CAA और NRC के विरोध में नारेबाजी की।

इस कार्यक्रम को सीएए के समर्थन में राष्ट्रीय उलेमा कान्फ्रैन्स का नाम दिया गया था। जिसके बीच में अचानक कुछ युवक सीएए और एनआरसी के विरोध में पोस्टर लेकर खड़े हुए और मंच के पास जाकर नारेबाजी करने लगे। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार हंगामे के वक्त RSS नेता इंद्रेश कुमार मंच पर मौजूद थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत