1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कच्छ में दो दिवसीय पर्यटन कार्यक्रम का उद्घाटन, टेंट सिटी में दिखी संस्कृति की झलक

कच्छ में दो दिवसीय पर्यटन कार्यक्रम का उद्घाटन, टेंट सिटी में दिखी संस्कृति की झलक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 14, 2020 10:37 am IST,  Updated : Feb 14, 2020 10:37 am IST

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने गुरुवार को कहा कि पर्यटन कि गतिविधि को बढ़ाने में परंपरा, प्रतिभा और व्यापार का बहुत महत्वपूर्ण स्थान हैं।

कच्छ में दो दिवसीय पर्यटन कार्यक्रम - India TV Hindi
कच्छ में दो दिवसीय पर्यटन कार्यक्रम Image Source : INDIA TV

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने कल विश्वप्रसिद्ध कच्छ के रण में दो दिवसीय पर्यटन कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल उपस्थित थे। यहां बोलते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा पर्यटन कि गतिविधि को बढ़ाने में परंपरा, प्रतिभा और व्यापार का बहुत महत्वपूर्ण स्थान हैं। यह दो दिवसीय आयोजन कच्छ जिले के धोर्डो में टेंट सिटी में आयोजित किया गया है। इस आयोजन की थीम 'पर्यटन गंतव्य प्रबंधन और सामुदायिक भागीदारी' है। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शिरकत कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए दिए गए '3T' मंत्र का अहम बताया और उन्होंने कहा कि मोदी जी जब गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में थे तब कच्छ मे 2001 मे  विनाशकारी भूकंप के बाद पर्यटन की मदद  से वो अपने पैरों पर खड़े होने में उनको बहुत मदद मिली और यही आपको बढ़ावा देने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

गुजरात सरकार की विज्ञप्ति के अनुसार रूपानी ने कहा कि गुजरात की परंपराओं और संस्कृति को बुनते हुए यहां आने वाले हर एक  पर्यटन को एक नया आयाम दिया गया है। टेंट सिटी इस सफेद रेगिस्तान (रानोफ़ कच्छ) में स्थित है और हर साल हजारों पर्यटकों को यह सफेद कच्छ  आकर्षित करता हैं। “हमारे पीएम के अघिक प्रयासों से इस स्थान को एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और पृथ्वी के स्वर्ग में बदल दिया है।

पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा मुझे विश्वास है कि कच्छ जिले के अन्य क्षेत्र भी इसी तरह  विकसित होंगे। दो दिवसीय बैठक के दौरान, सरकारी अधिकारी, पर्यटन उद्योग के उद्यमी और मंत्रीमण्डल पर्यटन के विभिन्न पहलुओं पर बात करेंगे। संबंधित क्षेत्र के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से भी घटना के दौरान, पीआईबी द्वारा एक विज्ञप्ति जारी की जाएगी। यहां सिफारिशों और चर्चा पर आधारित, लाभ, चुनौतियों, सिफारिशों, मामले के अध्ययन का दस्तावेज तैयार करने के लिए एक कार्यबल का गठन किया जाएगा।  इस के अन्तर्गत  नीति निर्माण में सहायता करने की योजना बनाई जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत