1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के स्तर को लेकर भारत बेहद चिंतित: विदेश मंत्री एस जयशंकर

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के स्तर को लेकर भारत बेहद चिंतित: विदेश मंत्री एस जयशंकर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 05, 2020 07:45 pm IST,  Updated : Jan 05, 2020 07:53 pm IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने ईरानी समकक्ष से अमेरिका के साथ तनाव को लेकर रविवार को बातचीत की। भारत ने कहा कि वो दोनों देशों के बीच तनाव के स्तर को लेकर बेहद चिंतित।

S. Jaishankar Iran- India TV Hindi
S. Jaishankar holds conversation with Iranian FM, says India deeply concerned about levels of tension (File Photo) Image Source : @DRSJAISHANKAR

ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को अपने ईरानी समकक्ष जवाद जरीफ से बात की और कहा कि भारत क्षेत्र में तनाव के बढ़ते स्तर को लेकर बेहद चिंतित है। जयशंकर ने कहा कि हाल की घटनाओं ने बेहद गंभीर रुख अख्तियार कर लिया है। विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, “ईरान के विदेश मंत्री से अभी बात की। उन्होंने बताया कि घटनाक्रम ने बेहद गंभीर रुख अख्तियार कर लिया है। भारत तनाव के बढ़ते स्तर को लेकर बेहद चिंतित है। हमने संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।”

S. Jaishankar iran tension america Javad Zari
Image Source : @DRSJAISHANKARS. Jaishankar holds conversation with Iranian FM, says India deeply concerned about levels of tension

दोनों मंत्रियों के बीच यह बातचीत हाल ही में ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर के अमेरिकी हमले में मारे जाने के बाद हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी कि अमेरिका ने वहां 52 संभावित लक्ष्यों की पहचान की है और अगर तेहरान ने सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिये अमेरिका के खिलाफ कोई हमला किया तो वह उसे अब तक की सबसे बड़ी चोट पहुंचाएंगे। ईरान ने सुलेमानी की मौत का “बदला” लेने का संकल्प व्यक्त किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत