हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक साध्वी ने आश्रम संचालक संत रघुनन्दन दास महाराज पर रेप का आरोप लगाया है। आरोपी संत फरार है और पुलिस उसकी दबिश पर छापेमारी कर रही है।
वारदात हरिद्वार के ब्रह्मपुरी इलाके में एक आश्रम की है। साध्वी के मुताबिक आश्रम संचालक कथित साधु ने उसे 2 साल से बंधक बनाकर कई बार रेप किया। साध्वी के मुताबिक उस पर एबोर्शन के लिए लिए भी दबाव डाला गया। इनकार करने पर मारपीट की गई। साध्वी ने आश्रम पर भी संगील इल्जाम लगाए हैं।
बताया जा रहा है कि साध्वी करीब 2 साल पहले पंजाब से हरिद्वार के ब्रह्मपुरी स्थित रामजानकी आश्रम में आई थी। आश्रम के संचालक रघुनन्दनदास महाराज ने उनके साथ कई बार रेप किया। जब वह गर्भवती हो गई तो उन पर गर्भपात कराने का दवाब बनाने लगा।
साध्वी के कोतवाली पहुंचने के बाद से आरोपी आश्रम संचालक फरार है। पुलिस उसकी दबिश पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने फिलहाल आश्रम को सील कर दिया है।