1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गृह मंत्री अमित शाह के निजी सचिव बने साकेत कुमार

गृह मंत्री अमित शाह के निजी सचिव बने साकेत कुमार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 07, 2019 11:35 pm IST,  Updated : Jun 07, 2019 11:35 pm IST

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी साकेत कुमार को शुक्रवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का निजी सचिव नियुक्त किया गया। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई।

Amit Shah- India TV Hindi
Amit Shah

नई दिल्ली: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी साकेत कुमार को शुक्रवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का निजी सचिव नियुक्त किया गया। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सक्षम प्राधिकार ने 29 जुलाई 2023 तक कुमार की नियुक्ति को अनुमति दी है।

वह 2009 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। कुमार को पिछले साल संचार मंत्रालय में तत्कालीन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा रेलवे मंत्रालय में तत्कालीन राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का निजी सचिव नियुक्त किया गया था।

एक अन्य आदेश में, एम इमकोंग्ला जमीर को 22 जुलाई 2020 तक कपड़ा और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी का निजी सचिव नियुक्त किया गया। जमीर 2002 बैच की कर्नाटक कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। वह 2015 में तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति की निजी सचिव बनी थीं।

इसी प्रकार नौकरशाह आशीष कुमार को केन्दीय मंत्री जितेन्द्र कुमार का निजी सचिव 27 अगस्त 2021 तक नियुक्त किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत