1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई के साकीनाका में फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर काबू पाया गया, दो लोगों के शव मिले

मुंबई के साकीनाका में फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर काबू पाया गया, दो लोगों के शव मिले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 27, 2019 08:12 pm IST,  Updated : Dec 28, 2019 06:32 am IST

मुंबई के साकीनाका उपनगर के खैरानी में एक गोदाम में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन घटनास्थल से गुम बताए जा रहे तीन लोगों में से दो की मौत हो गई है।

fire, Saki Naka, Andheri, - India TV Hindi
Mumbai: Massive fire at godown in Saki Naka, Andheri Image Source : PTI

मुंबई: मुंबई के साकीनाका उपनगर के खैरानी में एक गोदाम में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन घटनास्थल से गुम बताए जा रहे तीन लोगों में से दो की मौत हो गई है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, एक महिला और एक पुरुष का शव मिल गया है। बचावकर्मियों की टीम एक अन्य की तलाश कर रही है। इससे पहले डेप्युटी चीफ फायर ऑफिसर विजय कुमार पाणिग्रहि ने कहा था कि तीन लोग गायब हैं, जिनकी तलाश के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है।​

इससे पहले घटना के बारे में एक अधिकारी ने बताया था कि यह आग शाम 5 बजकर 35 मिनट पर लगी थी। ​आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। इस भीषण आग की चपेट में 30 से 35 गोडाउन और गाला (दुकान) आग भी आ गए थे जिनमें ज्यादातर केमिकल के गोडाउन थे। अब आग पर काबू पा लिया गया है।आग को बुझाने के लिए मौके पर 9 दमकल की गाड़ियां और 9 जम्बो टैंकर पहुंचे थे। ​


दमकल विभाग ने इसे लेवल चार की आग बताई था। जहां आग लगी वो इलाका घनी बस्ती के बीच में मौजूद था। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके की दुकान और मकानों को खाली कराया गया था। दमकल विभाग द्वारा आग बुझाने के लिए फोम का इस्तेमाल किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत