नई दिल्ली: अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने खुद को सच्चा मुसलमान और प्रोफेट मोहम्मद को महान योगी बताकर एक बार फिर से सुर्खियां बटोरी हैं। साक्षी महाराज का बयान उस वक्त आया है जब मोदी सरकार 21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस को सफल बनाने में जुटी है।
साक्षी महाराज ने एक अंग्रेजी समाचार चैनल से बात करते हुए कहा, “इस्लाम में मोहम्मद बहुत बड़ा नाम है और मैं मानता हूं कि मोहम्मद साहब एक महान योगी हैं। मैं मानता हूं कि मुस्लिम वही है जिसमें ईमान होता हे तभी वे मुसलमान कहलाते हैं और मैं एक सच्चा मुसलमान हूं।”
और पढ़ें: हिम्मत है तो जय श्री राम बोलकर दिखाएं आजम खान