नई दिल्ली: बॉलिवुड सुपरस्टार सलमान ख़ान ने 1993 मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन का बचाव किया है। सलमान ने ट्वीट किया कि, "टाइगर मेमन दोषी है और सज़ा याकूब मेमन को मिल रही है।" सलमान ने कहा है कि, टाइगर मेमन को सजा मिलनी चाहिए।
टाइगर कहां है... टाइगर को फांसी दें..
सलमान ने ट्वीट करके कहा है कि, "टाइगर के बदले उसके भाई को सजा मिल रही है.. टाइगर कहां है... टाइगर को फांसी दें..।"
सलमान ने कहा है कि, इंडिया में टाइगर की कमी है.. टाइगर को लाओ।
भाई को फांसी मत दो उस लोमड़ी (टाइगर) को फांसी दो
याकूब का बचाव करते हुए सलमान ने ट्वीट किया कि, "भाई को फांसी मत दो उस लोमड़ी को फांसी दो जो डर कर भाग गया।"
सलमान ने पाकिस्तान के प्रधानममंत्री नवाज शरीफ से भी गुजारिश की है। शरीफ के लिए ट्वीट में सलमान ने कहा कि, "शरीफ साहब एक दरख्वास्त है कि अगर ये आपके मुल्क में है तो प्लीज इत्तिला कर दीजिए।"
और पढ़ें: 'याकूब मेमन को पकड़ा नहीं गया उसने सरेंडर किया था': राहीन मेमन
अग्ली स्लाइड में पढ़ें Salman Khan के सारे Tweet