1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'याकूब मेमन को पकड़ा नहीं गया उसने सरेंडर किया था': राहीन मेमन

'याकूब मेमन को पकड़ा नहीं गया उसने सरेंडर किया था': राहीन मेमन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 26, 2015 10:44 am IST,  Updated : Jul 26, 2015 10:53 am IST

नई दिल्ली: जैसे जैसे याकूब मेमन को फांसी देने की तारीख नज़दीक आ रही है वैसे वैसे हर रोज़ उससे जुड़े सभी लोग सज़ा से बचाने के लिए एंड़ी चोटी का ज़ोर लगा रही है।

VIDEO: 'याकूब को पकड़ा नहीं...- India TV Hindi
VIDEO: 'याकूब को पकड़ा नहीं गया उसने सरेंडर किया था'

नई दिल्ली: जैसे जैसे याकूब मेमन को फांसी देने की तारीख नज़दीक आ रही है वैसे वैसे हर रोज़ उससे जुड़े सभी लोग सज़ा से बचाने के लिए एंड़ी चोटी का ज़ोर लगा रही है। याकूब मेमन को सज़ा से बचाने के लिए एक बार फिर उसकी पत्नी राहीन मेमल सामने आईं हैं। राहीन का कहना है कि, 'याकूब मेमन को पकड़ा नहीं गया उसने सरेंडर किया था।' फांसी की सज़ा पा चुके याकूब मेमन के परिवार ने सरकार से उसकी माफी की मांग की है। याकूब की पत्नी राहीन और बेटी जुबैदा ने इंडिया टीवी से बात की।

राहीन ने कहा कि, 21 साल से हम बहुत दुख में हैं। भारत सरकार से मेरा अनुरोध है कि मेरे पती याकूब की सज़ा माफ कर दी जाए।" साथ ही उन्होंने कहा कि, "याकूब मेमन को पकड़ा नहीं गया उसने सरेंडर किया था। याकूब को मिला के 8 लोगों ने साथ में सरेंडर किया था।"

याकूब की बेटी जुबैदा ने कहा कि, "इंडियन गवर्नमेंट से मेरी गुज़ारिश है कि मेरे पापा की मर्सी पेटिशन को कबूल कर लिया जाए।"

वहीं याकूब के भाई का कहना है कि याकूब की मेडिकल कंडीशन ठीक नहीं है।

और पढ़ें: 'टाइगर मेमन के बदले याकूब को सज़ा मिल रही है': सलमान खान

1993 के मुंबई बम धमाकों का दोषी याकूब मेमन नागपुर की सेंट्रल जेल के अंडा सेल में है। मुंबई की टाडा कोर्ट से याकूब का डेथ वारंट साइन हो चुका है। उसे 30 जुलाई को फांसी दी जा सकती है।

अग्ली स्लाइड में देखें: याकूब की पत्नी राहीन और बेटी जुबैदा का इंडिया टीवी से बात का पूरा VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत