1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत-पाक मैच पर 100 करोड़ से ज्‍यादा का सट्टा, दिल्‍ली NCR में अलर्ट पर पुलिस, जानिए किस खिलाड़ी पर दांव

भारत-पाक मैच पर 100 करोड़ से ज्‍यादा का सट्टा, दिल्‍ली NCR में अलर्ट पर पुलिस, जानिए किस खिलाड़ी पर दांव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 16, 2019 08:43 am IST,  Updated : Jun 16, 2019 08:43 am IST

आईसीसी विश्व कप-2019 के दौरान इंग्लैंड के मैचेस्टर में खेले जाने वाले भारत और पाकिस्तान का मैच को लेकर जहां दोनों देशों के फैन का उत्साह उफान पर है, वहीं मैच से पहले दिल्ली-एनसीआर का सट्टा बाजार भी एक्टिव हो गया है।

India Pak Match- India TV Hindi
India Pak Match

आईसीसी विश्व कप-2019 के दौरान इंग्‍लैंड के मैचेस्‍टर में खेले जाने वाले भारत और पाकिस्तान का मैच को लेकर जहां दोनों देशों के फैन का उत्‍साह उफान पर है, वहीं मैच से पहले दिल्‍ली-एनसीआर का सट्टा बाजार भी एक्टिव हो गया है। पुलिस के अनुमान के मुताबिक इस मैच को लेकर दिल्ली एनसीआर में सट्टा बाजार 100 करोड़ के पार चला गया है। सट्टेबाजों का फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम जैसे दिल्ली से सटे इलाकों में नेटवर्क बहुत मजबूत माना जाता है। 

समाचार एजेंसी आईएएनएस को पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने कहा, "रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर हमारी सट्टेबाजों पर पैनी नजर है। हम हर तरीके से उन्हें देख रहे हैं। हम पांच सितारा होटलों, गेस्ट हाउस, खासकर करोल बाग और पुरानी दिल्ली के इलाके में कड़ी नजर रखे हुए क्योंकि यह इलाके बड़े सट्टेबाजों की निगाह में रहते हैं। इन सट्टेबाजों का नेटवर्क काफी मजबूत होता जिसको पकड़ पाना काफी मुश्किल होता है, लेकिन हम अपना काम कर रहे हैं।"

वर्मा ने कहा, "पहले, पुलिस ने उत्तरी दिल्ली से कुछ बड़े सट्टेबाजों को पकड़ा था जिनके पास मुश्किल इंटरनेट सॉफ्टवेयर था जो सट्टेबाजी के लिए फोन से जुड़ा हुआ था।" पुलिस के सूत्रों ने बताया कि सट्टाबाजार में भारत का पलड़ा भारी है। वहीं सट्टा सिर्फ मैच के परिणाम पर नहीं बल्कि एक-एक ओवर, एक-एक गेंद, कौन कितने रन बनाएगा, कौन कितने विकेट लेगा इस पर भी लगता है। 

भारत पर 60 फीसदी दांव 

आईएएनएस ने सट्टेबाज के हवाले से बताया कि इस सट्टे के कारोबार में कॉलेज के छात्र, व्यवसायी, होटल के मालिक, क्रिकेट प्रशंसक, व्यापारी, कॉरपोरेट महिलाएं, हवाला कारोबारी जुड़े हुए हैं। 60 प्रतिशत से ज्यादा दांव भारत की जीत पर हैं। भारतीय खिलाड़ियों को लेकर आधार कीमत तय है, उदाहरण के तौर पर जसप्रीत बुमराह के लिए 15 रुपये, और मोहम्मद आमिर के लिए छह रुपये। बल्लेबाजों पर भी दांव लगाए गए हैं कि कौन अर्धशतक जमाएगा और कौन शतक। उदाहरण के तौर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा, और पाकिस्तान के लिए बाबर आजम तथा फखर जमन के ऊपर दांव है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत