1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना की तीसरी लहर के कारण 30 सितंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, कॉलेज? जानिए सच्चाई

कोरोना की तीसरी लहर के कारण 30 सितंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, कॉलेज? जानिए सच्चाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 16, 2021 03:54 pm IST,  Updated : Aug 16, 2021 03:54 pm IST

देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से बाहर निकल चुका है लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर भी जल्द ही आ सकती है।

कोरोना की तीसरी लहर के कारण 30 सितंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, कॉलेज? जानिए सच्चाई- India TV Hindi
कोरोना की तीसरी लहर के कारण 30 सितंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, कॉलेज? जानिए सच्चाई Image Source : PTI

नई दिल्ली: देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर (Coronavirus Third Wave) से बाहर निकल चुका है लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर भी जल्द ही आ सकती है। ऐसे में एक अफवाह फैल रही है कि केंद्र सरकार (Modi Government) ने कोरोना वायरस की तीसरी लहर को देखते हुए 30 सितंबर तक सभी स्कूलों (Schools) और कॉलेजों (Colleges) को बंद रखने का फैसला किया है।

इस दावे को लेकर PIB की फैक्ट चेक विंग (PIB Fact Check) ने फैक्ट चेक किया और पाया कि यह दावा फेक है। PIB की फैक्ट चेक विंग ने ट्वीट करके कहा कि केंद्र सरकार (Modi Government) द्वारा ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। इसके साथ ही PIB की फैक्ट चेक विंग ने बताया कि स्कूलों (Schools) और कॉलेजों (Colleges) को खोलने या बंद करने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया जाता है।

PIB फैक्ट चेक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (@PIBFactCheck) से ट्वीट किया, "दावा: कोरोना की तीसरी लहर के कारण 30 सितंबर तक सभी स्कूल व कॉलेज बंद किए जा रहे हैं। #PIBFactCheck:- केंद्र सरकार द्वारा ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। स्कूल-कॉलेज खोलने व बंद करने का निर्णय राज्य सरकारों द्वारा लिया जाता है। ऐसे फर्जी संदेशों व तस्वीरों को साझा न करें।"

गौरतलब है कि PIB की फैक्ट चेक विंग सरकार या उसकी योजनाओं से जुड़ी संदेहपूर्ण खबरों का फैक्ट चेक करती है। PIB की यह विंग सरकार, सरकारी योजनाओं, राष्ट्र और लोगों के हितों से जुड़े तथ्यों, जानकारियों, दावों और अफवाहों की भी पड़ताल करती है।

अगर आपको भी केंद्र सरकार की नीति/योजना से जुड़ी किसी खबर या दावे में कोई संदेह है तो आप भी PIB की फैक्ट चेक विंग से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए आप उन्हें @PBIFactCheck पर ट्वीट, 8799711259 पर व्हाट्सएप और pibfactcheck@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत