1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर में सीआरपीएफ कर्मियों के बीच हिंसक झड़प, दो साथियों को गोली मार कर जवान ने की आत्‍महत्‍या

श्रीनगर में सीआरपीएफ कर्मियों के बीच हिंसक झड़प, दो साथियों को गोली मार कर जवान ने की आत्‍महत्‍या

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 06, 2019 08:18 am IST,  Updated : Jan 06, 2019 10:09 am IST

श्रीनगर के पंथाचौक इलाके में आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स(सीआरपीएफ) के जवानों के बीच हिंसक मुठभेड़ हो गई।

crpf- India TV Hindi
crpf

श्रीनगर के पंथाचौक इलाके में  केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स(सीआरपीएफ) के जवानों के बीच हिंसक मुठभेड़ हो गई। घटना शनिवार शाम की है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की 29 बटालियन के पेंटा चौक स्थित कैंप में सीआरपीएफ के जवानों के बीच रविवार सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक जवान ने अपने दो साथियों को गोली मार दी। नजदीक से हुए फायर में यह दोनों घायल हो गए। वहीं गोली मारने वाले जवान ने बाद में खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जवान की पहचान मुकेश भावुक नाम से हुई है। जवानों के बीच हुए इस खूनी संघर्ष से सीआरपीएफ के अधिकारी सकते हैं। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

अधिक जानकारी के लिए इंडिया टीवी के साथ बने रहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत