1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल: भाटपाड़ा में दो पक्षों में संघर्ष, दो लोगों की मौत, धारा 144 लागू

पश्चिम बंगाल: भाटपाड़ा में दो पक्षों में संघर्ष, दो लोगों की मौत, धारा 144 लागू

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 20, 2019 08:08 pm IST,  Updated : Jun 20, 2019 08:08 pm IST

पश्चिम बंगाल में दो समूहों के बीच संघर्ष होने के बाद प्राधिकारियों ने उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा और जगतदल इलाकों में बृहस्पतिवार को धारा 144 लागू कर दी। इस संघर्ष में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है और दो अन्य लोग घायल हो गए हैं।

Section 144 imposed in Bhatpada of west Bengal.- India TV Hindi
Section 144 imposed in Bhatpada of west Bengal. Image Source : ANI

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में दो समूहों के बीच संघर्ष होने के बाद प्राधिकारियों ने उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा और जगतदल इलाकों में बृहस्पतिवार को धारा 144 लागू कर दी। इस संघर्ष में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है और दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। गृह सचिव अलापन बंदोपाध्याय ने कहा, ‘‘भाटपाड़ा में कुछ असामाजिक एवं आपराधिक तत्व सक्रिय हैं। बाहरी तत्व भी उनके साथ शामिल हो गए हैं और इलाके में शांति बाधित कर रहे हैं। आरएएफ कर्मियों को तैनात किया गया है।’’ 

भाटपाड़ा में पिछले कुछ दिनों में झड़प के कई मामले सामने आ चुके हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने भाटपाड़ा समेत बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के तहत आने वाले कुछ इलाकों में हालात को गंभीरता से लिया है। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दक्षिण बंगाल के एडीजी संजय सिंह को बैरकपुर आयुक्तालय का विशेष प्रभार सौंपा गया है। बंदोपाध्याय ने बताया कि डीजी वीरेंद्र से भी भाटपाड़ा जाने को कहा गया है। 

रिपोर्टों के अनुसार नवनिर्मित भाटपाड़ा थाने के पास दो विरोधी समूहों के सदस्यों के बीच तीखी झड़प हुई और इस दौरान कई बम फेंके गए और गोलियां चलाई गईं। नवनिर्मित थाने का बृहस्पतिवार को गृह सचिव ने उद्घाटन किया। मृतक की पहचान रामबाबू शॉ के रूप में की गई है। घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

(इनपुट-भाषा)

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत