1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बौखलाया पाकिस्तान करवा सकता है कश्मीर में आतंकियों से हमले, सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया: सूत्र

बौखलाया पाकिस्तान करवा सकता है कश्मीर में आतंकियों से हमले, सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया: सूत्र

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 16, 2019 05:01 pm IST,  Updated : Aug 16, 2019 08:32 pm IST

पाकिस्तान कश्मीर घाटी में अशांति फैलाने की लगातार कोशिश कर रहा है। इस सबके बीच आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और सुरक्षाबलों के ठिकानों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है।

kashmir- India TV Hindi
सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया: सूत्र Image Source : PTI

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान कश्मीर घाटी में अशांति फैलाने की लगातार कोशिश कर रहा है। इस सबके बीच आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और सुरक्षाबलों के ठिकानों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। दरअसल पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी गुट कश्मीर घाटी में अशांति फैलाने के लिए हमलों को अंजाम दे सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत