1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों ने बैंक लूटा, सुरक्षा गार्ड घायल

कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों ने बैंक लूटा, सुरक्षा गार्ड घायल

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 23, 2021 08:59 am IST,  Updated : Apr 23, 2021 08:59 am IST

हैजमैट सूट पहने तीन आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित एक बैंक की शाखा में लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान शाखा में तैनात सुरक्षा गार्ड घायल हो गया।

कश्मीर के बारामूला...- India TV Hindi
कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों ने बैंक लूटा, सुरक्षा गार्ड घायल  Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

श्रीनगर: हैजमैट सूट पहने तीन आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित एक बैंक की शाखा में लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान शाखा में तैनात सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पिस्तौल से लैस होकर आए आतंकवादियों ने उत्तर कश्मीर के पट्टन इलाके के खोर शेराबाद स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा में लूटपाट की।

उन्होंने बताया, ‘‘बैंक शाखा के बाहर खड़े वाहन में सवार होकर लुटेरे फरार हो गए।’’ अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी ने शाखा पर तैनात सुरक्षा गार्ड को भी घायल कर दिया है।

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने शाखा से छह लाख रुपये लूटे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आतंकवादियों की तलाश जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत