1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'गो कोरोना गो' का नारा देने वाले रामदास अठावले के आवास पर तैनात सुरक्षा गार्ड कोरोना पॉजिटिव

'गो कोरोना गो' का नारा देने वाले रामदास अठावले के आवास पर तैनात सुरक्षा गार्ड कोरोना पॉजिटिव

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 22, 2020 09:03 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 09:03 pm IST

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के आवास पर तैनात सुरक्षा गार्ड के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Ramdas Athawale- India TV Hindi
Ramdas Athawale

मुंबई: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के आवास पर तैनात सुरक्षा गार्ड के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। आरपीआई (ए) के एक पदाधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री अठावले बांद्रा ईस्ट में रहते हैं।

पार्टी पदाधिकारी ने बताया, “सुरक्षागार्ड के पांच दिन पहले संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वह राज्य संचालित अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका उपचार चल रहा है।” गार्ड में कोविड-19 के लक्षण मिलने के बाद उसे जांच के लिए अस्पताल भेजा गया था। पार्टी पदाधिकारी ने बताया, “जब हमने कल उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, तो पता चला की वह स्वस्थ हो रहा है।”

महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड के कुछ सुरक्षा गार्डों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उन्होंने खुद को पृथक कर लिया है और मंगलवार को एहतियातन ठाणे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत