1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शुभ्रा मुखर्जी के अंतिम संस्कार में पहुंची शेख हसीना, मोदी से भी की मुलाकात

शुभ्रा मुखर्जी के अंतिम संस्कार में पहुंची शेख हसीना, मोदी से भी की मुलाकात

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 19, 2015 05:37 pm IST,  Updated : Aug 19, 2015 05:37 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बांग्लादेश की उनकी समकक्ष शेख हसीना के बीच आज यहां मुलाकात हुई। हसीना राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की दिवंगत पत्नी शुभ्रा मुखर्जी के अंतिम संस्कार में भाग लेने के वास्ते

शेख हसीना पीएम से...- India TV Hindi
शेख हसीना पीएम से मिलीं मोदी ने किया ट्वीट

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बांग्लादेश की उनकी समकक्ष शेख हसीना के बीच आज यहां मुलाकात हुई। हसीना राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की दिवंगत पत्नी शुभ्रा मुखर्जी के अंतिम संस्कार में भाग लेने के वास्ते कुछ घंटों के लिए दिल्ली आईं।

 

शुभ्रा मुखर्जी के अंतिम संस्कार के बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री मोदी से मिलने उनके निवास गईं। मोदी ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी देते हुए कहा, प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ अच्छी बैठक हुई। प्रधानमंत्री मोदी छह जून को बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर गए थे और शेख हसीना के साथ तब उनकी विभिन्न द्विपक्षीय एवं अन्य मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई थी।

उस यात्रा के समय दोनों देश के बीच ऐतिहासिक भूमि सीमा समझौता हुआ था। जिसके तहत दोनों के मध्य भूमि का आदान प्रदान हुआ। दोनों देशों ने आपसी सहयोग को और गहराई देने के लिए 22 अन्य समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए थे।

शेख हसीना आज यहां आने पर राष्ट्रपति के पुत्र अभिजीत मुखर्जी के निवास पर भी गईं और वहां शुभ्रा मुखर्जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र रख कर अपना सम्मान प्रकट किया।

दोनों देशों ने आपसी सहयोग को और गहराई देने के लिए 22 अन्य समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए थे। शेख हसीना आज यहां आने पर राष्ट्रपति के पुत्र अभिजीत मुखर्जी के निवास पर भी गईं और वहां शुभ्रा मुखर्जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र रख कर अपना सम्मान प्रकट किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत